अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में हो रहें बदलाव का सेहत पर असर पड़ रहा है। जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसके चपेट में आ रहे हैं।
मौसम का सेहत पर असर
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों भी लंबी भीड़ उमड़ी। जिसमें 350 मरीजों में 100 मरीज बुखार, जुकाम और पेट संबंधी बीमारियों के सामने आए। अस्पताल के फिजिशियन हरीश आर्या ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव होने से संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखें।