अल्मोड़ा: जरूरी सूचना: भारी बारिश का अलर्ट, राज्य मार्ग 59 यातायात के लिए रात्रि में रहेगा बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे वाहन

अल्मोड़ा में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम की परिस्थितियों के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा को मध्यनजर में रखते हुए राज्य मार्ग 59 ( सुवाखान -दोडम- चल्लीछीना मोटर मार्ग) आज दिनांक 7 जुलाई से सायं 6 बजे से कल प्रातः 6 बजे तक अग्रिम आदेशों तक यातायात के लिए रात्रि में बंद रहेगा।

यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग

उन्होंने बताया कि यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग छडोजा – लमगड़ा – विश्वनाथ – अल्मोड़ा मोटर मार्ग रहेगा। बताया कि एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले वाहन उपरोक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। चौकी मोरनौला/थाना दन्या के प्रभारी को निर्देशित किया कि  उक्त आदेश को पालन सुनिश्चित कराएं।