अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में इंडियन गैस सर्विस चौघानपाटा अल्मोड़ा ने खास अपील की है।
ई-केवाईसी समय पर पूरा कराने की अपील
जिस पर उज्ज्वला योजना के सभी उपभोक्ताओं को अपना ई-केवाईसी समय पर पूरा कराने की अपील की है। इस संबंध में गैस सर्विस के प्रबंधक मुकेश जलाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी रिफिल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी होगी।
दी यह जानकारी
उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे जल्द से जल्द मालरोड स्थित गैस सर्विस चौघानपाटा के कार्यालय में संपर्क कर इसे पूर्ण करवा लें। कार्यालय में उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करानी है वह स्वयं अपना आधार कार्ड और गैस बुक लेकर कार्यालय स्टाफ से संपर्क करें।