अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैक परीक्षाओं की समय सारिणी में संशोधन किया गया है। अब बीए पांचवे सेमेस्टर की अंग्रेजी साहित्य के द्वितीय प्रश्न पत्र की बैक परीक्षा 24 अप्रैल को आयोजित होगी। वहीं शारीरिक शिक्षा के पहले प्रश्न पत्र की 25 अप्रैल को परीक्षा होगी। दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा 26 अप्रैल को होगी।