अल्मोड़ा: जरूरी खबर: एलएलबी और एलएलएम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है।

आवेदन शुरू

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के तीनों विश्वविद्यालयों में एलएलबी और एलएलएम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा कराने के लिए शासन ने एसएसजे विवि को नोडल बनाया गया।

देखें पोर्टल

प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित है। 19 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। समर्थ पोर्टल की वेबसाइट ukentracne.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।