अल्मोड़ा: एसएसजे विवि परिसर के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, एक क्लिक में पढ़िए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विवि परिसर के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब विद्यार्थियों को नई किताबों के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे परिसर में बीए और बीएससी तीसरे और पांचवें सैमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। नए शिक्षा सत्र में किताबें उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकालय प्रबंधन ने रोस्टर तैयार कर लिया है। जिस पर बताया है कि इस सत्र में रोस्टर के मुताबिक विद्यार्थियों को किताबें बांटी जाएंगी। प्रथम सैमेस्टर के विद्यार्थियों को पंजीकरण संख्या उपलब्ध होने पर किताबें दी जाएंगी।