अल्मोड़ा: जरूरी खबर: एसएसजे विवि ने जारी की LLB, LLM परीक्षा तिथि, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी, एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि जारी की गई है।

26 अप्रैल से परीक्षा शुरू

मिली जानकारी के अनुसार जारी परीक्षा तिथि के मुताबिक एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी। यह परीक्षा छह मई तक चलेगी। इसके अलावा एलएलएम की परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरू होंगी। जो चार मई तक चलेंगी। विवि की वेबसाइट पर परीक्षा की समय सारिणी जारी की गई है।