अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है।
दी यह जानकारी
जानकारी के अनुसार एसएसजे परिसर के कम्प्यूटर विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल सक्सेना ने जरूरी जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के माइनर कोर्स में जिन छात्रों ने कम्प्यूटर विज्ञान विषय का चयन किया है। उनके माइनर प्रश्नपत्र डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम विथ पाइथन के असाइनमेंट कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में जमा हो रहें हैं। बताया कि
असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई है। विद्यार्थी अपना असाइनमेंट जमा कर लें।