अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है।
वेबसाइट में देखें सारणी
मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि की ओर से बीएससी, बीए और बीकॉम पांचवे सेमेस्टर की एक्स और बैक परीक्षाओं की तिथि जारी हो गयी है। यह परीक्षाएं 15 अक्टूबर से शुरू होंगी। जो 29 अक्टूबर तक चलेंगी। विद्यार्थी वेबसाइट पर परीक्षा की सारणी देख सकते हैं।