अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।
दी यह जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि में स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर रखी गई थी। जो अब आगे बढ़ा दी गई है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र-छात्राएं 26 दिसम्बर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।