अल्मोड़ा: पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन न कर सकी छात्राओं के लिए जरूरी अपडेट, एक क्लिक में पढ़िए

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय स्थित महिला पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकी छात्राओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

बिना परीक्षा प्रवेश

मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं को अब संस्थान में रिक्त 61 सीट पर बिना परीक्षा प्रवेश मिलेगा। जिसमें छात्राओं को पहले आओ और पहले पाओ के तहत सीधा प्रवेश मिलेगा। संस्थान के मुताबिक अब भी कंप्यूटर विज्ञान में नौ, आईटी में 21, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 20 और मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में 11 सीट रिक्त हैं। इस सत्र में अब तक 120 के सापेक्ष केवल 59 प्रवेश हुए है।