अल्मोड़ा: जरूरी अपडेट: 22 और 23 नवंबर को नगर के इस मार्ग पर बंद रहेगी आवाजाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोनिवि ने जरूरी जानकारी दी है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया है कि अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग के लक्ष्मेश्वर तिराहे के पास बना कठमल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे सड़क की सतह धंस रही है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिस पर उन्होंने बताया कि इस स्थान पर ह्यूम पाईप से कल्वर्ट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते मार्ग से 22 और 23 नवंबर को आवाजाही बंद रहेगी।