आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल मुस्तैद है।
लोगों से की अपील-
सुश्री ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/प्रभारी राजपत्रित अधिकारी व थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेन्द्र प्रसाद द्वारा दिनांक 08.02.2022 को आगामी चुनाव के दृष्टिगत सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील/अतिसंवेदनशील बूथों बयाला खालसा, चनौदा लोध, रा0इ0 का0 व बालिका इ0का0 सोमेश्वर जाकर पैरामिलिट्री फ़ोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए, आमजन मानस से भयमुक्त होकर 14 फरवरी को मतदान करने की अपील की गई।