अल्मोड़ा: अक्टूबर में शहीदों के पैतृक निवास स्थान से मिट्टी को कलशों के साथ लैंसडाउन के लिए किया जाएगा रवाना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चार शहीदों के पैतृक निवास स्थान से मिट्टी को कलशों में संग्रहण किया जाएगा।

दी यह जानकारी

इसके बाद तीन अक्तूबर को कलशों के साथ शहीद के परिजनों को टैंपो ट्रैवलर बस से गॉधीपार्क चौघानपाटा से लैंसडाउन के लिए रवाना किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल विजय मनराल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहीद सम्मान यात्रा के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में 10ः45 बजे शहीदों के परिजनों का आगमन होगा। फ्लैग ऑफ समारोह 11ः15 बजे से 11ः20 बजे तक होगा।