अल्मोड़ा: शिविर में छात्र-छात्राओं ने सिखी योग की विधियां

अल्मोड़ा‌‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में एक माह का योग शिविर का आयोजन शुरू हो गया है।

अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग-

जिस पर आज रविवार को शिविर के पहले दिन 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को योग के विभिन्न आसानों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने हठ योग, तड़ासन, वृक्षासन, धनुरासन आदि योग की विधाओं की जानकारी देते हुए अभ्यास कराया।

यह लोग रहें मौजूद-

यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी, एसएसजे परिसर के योग प्रशिक्षक श्वेता पुनेठा, अमित बिष्ट समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रही।