अल्मोड़ा: नगर के विद्यालयों में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा 2023 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पालिका सभागार में प्रतिभा सम्मान से किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों में हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा 2023 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं को दिनांक 07 अगस्त 2023 को स्व० विजय जोशी पालिका सभागार में प्रतिभा सम्मान से सम्मानित करने का आयोजन किया गया।

इन सभी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

उक्त प्रतिभा सम्मान में हाईकूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ज्ञानेश तिवारी, राजकीय इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा, गीतांजली बिष्ट राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा, वैष्णवी बिष्ट राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज एन०टी०डी०, गार्गी कनवाल आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, कृतिका टम्टा एडम्स गर्ल्स इण्टर कॉलेज, मुकुल आर्या रैमजे इण्टर कॉलेज, ललित बिष्ट अल्मोड़ा इण्टर कॉलेज, गर्वित पाण्डे विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा, निकिता बिष्ट विवेकानन्द इण्टर कॉलेज जीवनधाम, तनिष्का चौहान आर्मी पब्लिक स्कूल, नकुल पाण्डे कुर्माचल ऐकेडमी, मैत्रयी पुरोहित कुर्मांचल ऐकेडमी, कृतिका पाण्डे शारदा पब्लिक स्कूल, भूमिका भाकुनी ग्रीन फील्ड, रक्षित पाडे वियरर्शिवा पब्लिक स्कूल, मानस सिंह बिष्ट स्प्रिंग डेल्स, तन्मय कुमार होली ऐन्जिल, पीयूष बिष्ट केन्द्रीय विद्यालय, सागर सिंह बोरा महर्षि विद्या मन्दिर तथा इण्टरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मोहित बोरा, राजकीय इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा, दीपिका बिष्ट राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा, मीनाक्षी बिष्ट राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज एन०टी०डी०, भूमिका चौहान आर्य कन्या इण्टर कालेज, अंजली आर्या, एडम्स गर्ल्स इ० कॉलेज, विजय बगडवाल रैमजे इण्टर कॉलेज, योगेश विष्ट, अल्मोड़ा इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा, दिवाकर जोशी विवेकानन्द इ०का० रानीधारा, जया बिनौली विवेकानन्द इ०का जीवनधाम दिव्यांश भैसोदा, कूर्माचल ऐकडेमी, निकिता भट्ट कूर्माचल ऐकेडमी, हर्ष शर्मा शारदा पब्लिक स्कूल, यश फर्त्याल ग्रीन फील्ड, विपुल भट्ट आर्मी पब्लिक स्कूल, दृष्टि पाण्डे वियरशिवा, कृति लटवाल स्प्रिंग डेल्स, कौशल पाण्डे होली ऐन्जिल, निखिल बिष्ट केन्द्रीय विद्यालय, मान्या अग्रवाल केन्द्रीय विद्यालय, शालिनी बिष्ट महर्षि विद्या मन्दिर अल्मोड़ा को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं ज्ञानवर्धक पुस्तिकाओं से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । इस अवसर पर अर्न्तराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच श्री डी०के० सेन एवं अर्न्तराष्ट्रीयमहिला क्रिकेटर एकता विष्ट एवं साउथ एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता शुभम मेहरा का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह से उनको सम्मानित किया गया।

बच्चे नए भारत के निर्माणकर्ता हैं -पालिकाध्यक्ष

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि ये विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, तथा अल्मोड़ा नगर की शान हैं।आगे जाकर अपने माता पिता एवं स्कूल का नाम रोशन करेगें तथा उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बच्चे नये भारत के निर्माण कर्ता हैं तथा उनके अभिभावकों को चाहिए कि उन्हें संस्कारयुक्त शिक्षा देने के प्रयास करें, जिससे हमारे देश विश्व गुरु बन सकें।

कैलाश शर्मा ने सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को दी बधाई

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर पालिकाध्यक्ष का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन सभासद राजेन्द्र तिवारी ने किया । इस अवसर पर शासन द्वारा प्रेषित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर पंच प्रण शपथ भी दिलाई गई।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, पी०एस० जंगपांगी प्रो० अरूण पन्त, डे-केयर सेन्टर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, बहादुर सिंह मनकोटी, मोहनसिंह मनराल रीता दुर्गापाल, आनन्दसिंह बगडवाल, शेखर लखचौरा, बार ऐशोशियेशन अध्यक्ष डॉ० जे०सी० दुर्गापाल, जंगबहादुर थापा, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, लता बोरा, प्रताप सिंह सत्याल अशोक पाण्डे, हेम चन्द्र तिवारी, तरन्नुम बी, मनोज जोशी राजेन्द्र तिवारी, हर्जुन सिंह दीपक बर्मा, सौरभ वर्मा, लीला बोरा, लता पाण्डे, किशन गुरूरानी, आशीष बर्मा, मनोहर सिंह नेगी, सागर सिंह, गणेश तिवारी, रमेश चन्द्र तिवारी, संजय पाण्डे, देवसिंह, धीरेन्द्र कुमार जोशी, हरीश चन्द्र पाण्डे, नीमा टम्टा, दीवान सिंह, भूषण पाण्डे, गोपाल सिंह, एल० पन्त, हर्ष शर्मा, विपुल भट्ट, पिंकू बिष्ट, दीप लाल साह, संजय नज्जीन पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, स्वास्थ्य निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी, राजपाल पवार आदि उपस्थित रहे।