अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड के कांडे गांव में शराब के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।
शराब के विरोध में जल्द एक समिति का गठन करने का भी फैसला
यहां प्रशासक भुवन गहरवाल की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। जिसमे ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रस्ताव पास किया। जिस पर यहां ग्रामीणों ने फैसला किया है कि शादी- विवाह सहित अन्य शुभ कार्यों पर शराब परोसने पर रोक लगनी चाहिए। कहा कि भी शराब परोसेगा उसका सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे की लत को देखते हुए ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया है। कहा आज के बाद विवाह, नामकरण, जनेऊ, जन्मदिन और चुनाव में कोई भी शराब पिलाते पाया गया तो ग्रामीण उसका सामूहिक बहिष्कार करेंगे वही उसके निमंत्रण में भी शामिल नहीं होंगे।
रहें मौजूद
इस मौके पर प्रेम सिंह, नीमा देवी, केदार सिंह, कला चौहान, त्रिलोक सिंह, पूजा देवी, चंपा देवी, गीतिका कुंवर, हेमा देवी, कोमल कन्याल, रणजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।