अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत स्ट्रांग रुम/मतगणना स्थल व अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 22.07.2025 को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा सोमश्वर व लमगड़ा ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के स्ट्रांग रुम/मतगणना स्थलों पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थायें दुरुस्त रखने व सीसीटीवी कैमरे,आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

रहें मौजूद

साथ ही चुनाव ड्यूटी में लगे फोर्स के ठहरने व भोजन आदि के लिये की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान सोमेश्वर में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह व  लमगड़ा में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।