अल्मोड़ा: माँ अम्बे ग्रुप इंस्टीट्यूशन में हुआ उद्घाटन व शपथ ग्रहण समारोह, बताया स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग का अहम योगदान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज गुरूवार को रोडवेज वर्कशॉप के पास लोअर माल रोड स्थित माँ अम्बे ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में लिटिल मिलेनियम प्री-स्कूल का उद्घाटन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम और फ्रेशर पार्टी, अभ्युदय 2025 का आयोजन किया गया।

यह रहें मुख्य अतिथि

यह आयोजन जीवन पैलेस निकट शिखर होटल अल्मोडा में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ एसएसपी देवेन्द्र पींचा, डाॅ० एच० सी० गरकोटी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय अल्मोडा, रमेश बहुगुणा, भाजपा जिला अध्यक्ष अल्मोडा, आशुतोस जिला प्रचारक अल्मोडा एवं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ठा० संदीप सिंह, वाईस चेयरमैन प्रीति पाल ने दीप प्रजवल्लित करके किया।

बताया यह योगदान

इंस्टीट्यूट के असिस्टेन्ट प्रोफेसर नेहा रौतेला एवं मनीषा ने बी०एस०सी० नर्सिंग एवं जी०एन०एम०, पोस्ट बी०एस०सी० नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को नर्सिंग की शपथ दिलाई और कहा कि यह क्षेत्र सीधे मानव सेवा एवं परमार्थ से जुड़ा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डाॅ० एच० सी० गरकोटी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा ने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन के बारे में बताया और वर्तमान समय में मेडिकल क्षेत्र में एक उज्जवल भविष्य को पाने के गुर सिखाए। स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग का अहम योगदान है।

यह प्रवेश शीघ्र होंगे शुरू

इस मौके पर कुमाऊँ मंडल के प्रथम लिटिल मिलेनियम प्री-स्कूल का भी उद्घाटन हुआ, जिसमें सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश आज से प्रारंभ किये जा रहे हैं। साथ ही आने वाले सत्र 2025-26 से माँ अम्बे कलपतरूण विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के द्वारा इंग्लिश मीडियम कक्षा 12 तक के प्रवेश शीघ्र ही आरंभ किए जाएंगे।

दी यह जानकारी

MAA LITE संस्थान के अध्यक्ष ठा० संदीप सिंह ने बताया कि अल्मोडा शहर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की बेहतर और उत्तम सुविधाओं की आवश्यकताओं को देखते हुए आगामी वर्ष में 200 शैय्याओं का एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल तरूण करूणा मल्टी स्पेशलिट्टी हॉस्पिट्टा को जाम हो जल्द ही प्रारंभ होगा, जिसका भूमि पूजन 26 सितंबर 2026 को किया जाएगी।

हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

नर्सिंग एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

रहें उपस्थित

इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ठा० संदीप सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अशवनी नेगी, कृष्णा नेगी, वरूण कपकोटी, रेशमा चौहान, नर्सिंग अधीक्षक अल्मोडा, डा० लक्ष्मण जी, प्रतीक, नर्सिंग ट्यूटर, अध्यापक, समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।