अल्मोड़ा: नवरात्र शुरू होते ही फलों के दामों में उछाल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चैत्र नवरात्र शुरू हो गये है। आज नवरात्र का चौथा दिन है। नवरात्र शुरू होते ही फलों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।

नवरात्र में फलों और सब्जियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी

अल्मोड़ा में फलों के दामों में इजाफा हो गया है। सभी प्रकार के फलों के दाम में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जानकारी के अनुसार सेब के दाम 160 रुपए किलो, तो अनार 100 से 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। केले के दाम भी बढ़ गये हैं। इसके अलावा सब्जियों के दामों में भी इजाफा हुआ है।