अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जनवरी के महीने में तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है। सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।
ठंड में इजाफा
अल्मोड़ा जिले में तेजी से ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह-शाम ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। रात में लगातार गिर रहे पाले से ठंड मे लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिस पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहें है। वहीं, नगर में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो रहा है और लोगों को राहत मिल रही है।