अल्मोड़ा: भारतीय सेना हर परिस्थिति में शांति बनाए रखने के लिए सतर्क व प्रतिबद्ध है- थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। थल सेनाध्यक्ष‌ जनरल मनोज पांडे ने बीते कल शुक्रवार को भारतीय सेना की कुमाऊं एवं नागा रेजिमेंट सेंटर मुख्यालय के सोमनाथ मैदान में राष्ट्रपति ध्वज निशान प्रस्तुति (प्रेसिडेंट्स कलर प्रजेंटेशन) कार्यक्रम में संबोधन दिया।

सभी रैंक को दी शुभकामनाएं

इस मौके पर क्षउन्होंने कहा, यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि वह राष्ट्रपति की ओर से प्रदत्त ध्वज निशान तीन-नागा रेजिमेंट को सौंप रहे हैं। सभी रैंक को शुभकामना देते हुए कहा कि तीन-नागा रेजिमेंट भारतीय सेना की बेहतरीन रेजिमेंट है।

आज का दौर परिवर्तन का दौर है

इसके आगे उन्होंने कहा कि कुशल प्रशिक्षण सेना की बुनियाद होती है। अच्छे प्रशिक्षण के बिना एक अच्छे सैनिक की कल्पना नहीं की जा सकती।अब सैन्य प्रशिक्षण में नई तकनीक का समावेश किया जा रहा है। इस दिशा में कुमाऊं व नागा रेजिमेंट सेंटर बेहतरीन कार्य कर रहा है। साथ ही कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में शांति बनाए रखने के लिए सतर्क व प्रतिबद्ध है। आज परिवर्तन का दौर है। आधुनिकीकरण व तकनीक के समावेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन प्रयासों से आने वाले वर्षों में भारतीय फौज को और अधिक मजबूती एवं बेहतरीन युद्ध कौशलता हासिल कर रहीं हैं।