अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दि. 24112125 को विक्टर मोहन जोशी रा०क०इ०का० एन० टी० डी. अल्मोड़ा में इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रदर्शनी का आयोजन
उनके जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हुए पहाड़ी व्यंजन (भट्ट के दुबके, हरी सब्जी, मडुव की रोटी, नीबू), अपनी लोक कला रेपण, वाद्य यन्त्र, कला आदि की प्रदर्शनी लगाई गयी। इन्द्रमणि बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा को (मनीषा बिष्ट) को पुरस्कृत किया गया।
रहें उपस्थित
इस कार्यक्रम में भावना धपोला (प्रभारी प्रधानाचारी), शकुन्तला जयाल, उषा जोशी, प्रेमा तिवारी, रेनू टम्टा, स्वरूप कुमारी, मुक्ता बिष्ट, करिश्मा पाण्डे, बेबी जैड़ा, हेमलता वमी, हिमानी पंत, गीता माण्डव समस्त कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे।