अल्मोड़ा: खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण, खाद्य तेल एवं घी के दो नमूने जांच हेतु भेजे गए प्रयोगशाला

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेश के क्रम में अल्मोड़ा मुख्य बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर लगभग एक दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा खाद्य तेल एवं घी के कुल दो नमूने जाँच हेतु लिए गए। नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर (अधमसिंह नगर) जाँच हेतु भेजा गया गया है। जिले में इस माह अब तक कुल 10 खाद्य व पेय पदार्थों के नमूने, प्रयोगशाला जाँच हेतु लिए जा चुके हैं।

उपस्थित रहे

विशेष अभिमान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा नन्द किशोर एंव ईश्वर सिंह नेगी (सहायक) आदि उपस्थित रहे। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।