अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य में हर छोटे बड़े रेस्टोरेन्ट व होटल में बच्चों के लिये दूध गर्म करने के निर्देश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड राज्य में अब हर छोटे बड़े रैस्टोरेंट व होटल में बच्चों के लिये दूध गर्म करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी किए निर्देश

इस संबंध में आयोग को मनोज निषाद की ओर से एक प्रार्थना पत्र जारी किया गया था। दिनांक 19 जुलाई 2025 के माध्यम से प्राप्त मनोज निषाद, सामाजिक कार्यकर्ता, भूतवाला हरिद्वार के (प्रति संलग्न) शिकायती पत्र जिसके अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में हर छोटे बड़े रेस्टोरेंट होटल में बच्चों के लिये दूध गर्म करने के निर्देश समस्त रेस्टोरेंट/होटल/ढाबेवाले आदि के सम्बन्ध में पत्र प्रेषित किया गया है। इसके क्रम में दिनांक 14 अगस्त 2025 तक आयोग को सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त पत्र इस आशय से प्रेषित किया जा रहा है कि आप अपने विभागान्तर्गत पंजीकृत समस्त रेस्टोरेंट /ढाबा एवं होटलों जिन्हें आपके द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र (FSSAI) जारी किया गया है, इसके साथ ही अपने स्तर से उक्त प्रकरण की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित करे। सांथ ही कृत कार्यवाही से सम्बन्धित आख्या दिनांक 05 अगस्त 2025 तक जिलाधिकारी, अल्मोड़ा को प्रेषित करने का कष्ट करें। जिससे आयोग को सूचना समय पर उपलब्ध करायी जा सके।