अल्मोड़ा: सघन चेकिंग अभियान: यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 113 वाहन स्वामियों पर हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का चेकिंग अभियान

इसी क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों/यातायात निरीक्षक/ इंटरसेप्टर प्रभारी के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों व परिचालकों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बिठाये और ओवर स्पीड, नशे में वाहन न चलाये। साथ ही यात्रियों को जागरुक किया जा रहा है कि यदि कोई चालक, परिचालक वाहन में ओवर सवारी बिठाता है या नशे में वाहन चलाते हुए दिखता है तो तत्काल डायल 112 में उसकी सूचना दें, पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह चालक, परिचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

की यह कार्यवाही

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 113 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।