अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में यातायात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये है।
पुलिस का चेकिंग अभियान
जिस पर आज दिनांक- 13.07.2024 को सीओ यातायात विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराही हेड कानि0 सुनील कुमार, कानि0 ललित बिष्ट के सोमेश्वर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चालानी कार्यवाही का विवरण-
1-खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर- 04
2-बिना हेलमेट-02
3-तीन सवारी-01
4-मोबाईल फोन का प्रयोग करने पर-01
5-पिकप वाहन में सवारी ढोना-01
6-बिना सीट बेल्ट-01
7-दोषपूर्ण नंबर प्लेट-3
8-नो पार्किंग-03
9-यातायात नियमों का उल्लंघन-14
पुलिस की चालानी कार्यवाही
चेकिंग अभियान के दौरान इंटरसेप्टर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 30 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें 07 कोर्ट चालान व 23 नगद चालान किए गए।
स्कूटी सीज
बिना हेलमेट, बिना कागजात, बिना डीएल के वाहन चलाने पर 01 स्कूटी सीज की गई। चालानी कार्यवाही के दौरान अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा 14,500 रुपए जुर्माना वसूला गया।