अल्मोड़ा: घौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर दुर्घटना मामले की जांच जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उपजिला मजिस्ट्रेट, सदर, संजय कुमार ने बताया कि दिनॉंक 24 नवम्बर, 2025 तहसील अल्मोड़ा अन्तर्गत वाहन सं0 यू0के0-01टी0ए01564 अपरान्ह् लगभग 03ः00 बजे लिंगुड़ता क्षेत्रान्तर्ग कनारीछीना पावर हाउस के समीप घौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया था।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जॉच जिला मजिस्ट्रेट, अल्मोड़ा के आदेशों के क्रम में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा की जा रही है। उन्होंने उक्त वाहन के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्व अथवा असम्बद्व अन्य व्यक्तियों से यह अपेक्षा की है कि वह इस विज्ञप्ति प्रकाशन की तिथि से 15 दिन की अवधि में अपने बयान लिखित/मौखिक रूप से अथवा कोई साक्ष्य हो तो किसी भी कार्य दिवस को उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय सदर में आकर प्रस्तुत कर सकते है।