अल्मोड़ा: आने वाली पीढी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी : प्रो. वसुधा पाण्डे

अल्मोड़ा:  स्वच्छ पर्यावरण की चर्चा आज सभी जगह होती है लेकिन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन बहुत कम लोग करते हैं। हमें बहुत जल्दी समझ लेना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए हम सभी को अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करना होगा, यह विचार यहाँ सोबन सिंह जीना परिसर के इतिहास विभाग में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो० वसुधा पाण्डे ने “Gandhi’ and Environment: with reference to centezal Himalayas” विषय पर व्याख्यान देते हुए व्यक्त किए।

हमें पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से न केवल हिमालय को बचाना होगा बल्कि प्राकृतिक संसाधनों संतुलित उपयोग करना होगा

उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से न केवल हिमालय को बचाना होगा बल्कि प्राकृतिक संसाधनों संतुलित उपयोग करना होगा। उन्होंने अपने व्यख्यान में पर्यावरण की दृष्टि से गाँधी जी के स्वदेशी विचार को श्रोताओं के समक्ष रखा।

व्याख्यान सभी के लिए उपयोगी

मुख्य अतिथि अधिष्ठाता प्रशासन प्रो० प्रवीण बिष्ट ने व्याख्यान को सभी के लिए उपयोगी बताया, व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो० अनिल जोशी ने सभी आगन्तुकों का स्वागत एवं धन्यवाद किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ० चन्द्र प्रकाश फुलोरिया ने किया।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो० वीडीएस नेगी, डॉ. तेजपाल, डॉ० बच्चन लाल, डॉ० गोकुल देवया, प्रेमा खाती डॉ. लक्ष्मी, रवि कुमार, जीवन भट्ट, चन्दन जीना, पूजा बिष्ट, माला, नरेन्द्र कुमार तथा विद्यार्थी, शोधार्थी परिसर के प्राध्यापक उपस्थित थे।