अल्मोड़ा: व्यापारी की दुकान को तोड़कर निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड नियर भैरव मंदिर का रास्ता बनाना गलत- संजय साह (रिक्खू)

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 22.02.2024 को देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के अध्यक्ष संजय साह ( रिक्खू) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही यह बात

जिसमें उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड नियर भैरव मंदिर अल्मोड़ा में जाने के लिए जो रास्ता ड्राइंग के अनुसार बनाया गया है वह निराधार है। उस रास्ते से दोपहिया वाहनों से पार्किंग के लिए निर्माणाधीन भवन पर जाना हमेशा चुनौती पूर्ण बना रहेगा। जिस कारण संकरी रास्ते से होकर जाने वाले दोपहिया वाहनों से किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। ऐसे में पालिका के द्वारा दबाव बनाकर जबरन उस जगह पर स्थित स्टोर की दुकान चलाने वाले व्यापारी सुशील गुरुरानी की दुकान को पूरी तरह तोड़कर जो रास्ते की कवायद नगर पालिका के द्वारा शुरू की जा रही है, उसकी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल घोर निंदा करते हुए पुरजोर विरोध करता है।

जबरन व्यापारी की दुकान को तोड़कर रास्ता बनाया गया वह गलत- संजय साह

कहा कि ऐसे हालातो में पहले नगर पालिका को सुशील गुरुरानी को रोजी-रोटी चलाने के लिए अन्यत्र व्यवस्था करनी चाहिए। तब जाकर उस जगह से पार्किंग का रास्ता बनाना चाहिए। भविष्य में अगर नगर पालिका द्वारा जबरन व्यापारी की दुकान को तोड़कर रास्ता बनाया गया तो देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा नगर पालिका के इस तुगलकी फरमान का खुलकर विरोध करेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा की होगी। भविष्य में अगर कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो उसकी भी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी क्योंकि जिस रास्ते से नगर पालिका दोपहिया वाहनों की पार्किंग में जाने का रास्ता बना रही है वह किसी भी सुविधा हाल में पार्किंग के लिए उचित नहीं है। ऐसे में नगर पालिका की हट धर्मिता का देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल खुलकर विरोध करेगा।

कहीं यह बात

कहा कि शंकरे रास्ते से दोपहिया वाहनों को पार्किंग के लिए निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड का रास्ता बनाया जा रहा है वह इतना शंकरा है कि किसी भी समय कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्कूली बच्चों का, बड़े बुजुर्गों का उस रास्ते से आना-जाना हर समय बना रहता है। ऐसे में जनविरोधी नियम के तहत नगर पालिका अपनी मनमानी कैसे कर सकती है। नगर पालिका के इस निर्णय के लिए अगर देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल को समस्त व्यापारियों को जनप्रतिनिधियों को एकजुट करके आंदोलन चलाना पड़ेगा तो उसके लिए भी देवभूमि व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी एक साथ मिलकर व्यापारी की कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारी के साथ खड़े रहेगें। अगर नगर पालिका द्वारा जबरन व्यापारी की दुकान को तोड़ने की जबरन कोशिश की जाएगी तो देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा खुलकर नगर पालिका परिसर में व्यापारी के हित में नगर पालिका के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी।

यह लोग रहें उपस्थित

उक्त प्रर्दशन में देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के महासचिव दीप चंद्र जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोहित साह, वरिष्ठ उपसचिव जयप्रकाश पांडे, कनिष्ठ उपसचिव अमन टकवाल, वरिष्ठ व्यापारी सुभाष गोयल, मनोज सिंह पवार, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुरुरानी, प्रमोद पवार ‘भीमा’, साकेत साह, कैलाश गुणी, मनोज जोशी, राजू बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट भुवन चंद पंत, आशीष गुरुरानी, आशीष गुणी, अतुल साह, मुकुल साह, लक्ष्मी डालाकोटी आदि व्यापारी उपस्थित रहें।