अल्मोड़ा: जागनाथ महोत्सव की धूम, इन लोक गायकों ने स्टार नाइट में बांधा समा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के पनुवानौला में जागनाथ महोत्सव जारी है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पंहुच रहें हैं। पिरूल सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था की ओर से गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव की धूम

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल रविवार को यहां स्टार नाइट में लोक गायकों ने कुमाऊनी गीतों की प्रस्तुति दी। रविवार रात स्टार नाइट में राकेश खनवाल, राकेश जोशी, रोशन बनौला, अर्जुन, प्रियंका चम्याल जैसे लोक गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। गायकों की प्रस्तुति पर दर्शक भी खुब थिरके। मौके पर कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। आज भी स्टार नाइट में शानदार प्रस्तुतियां होंगी।