अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लोअर माल रोड कर्नाटक खोला के पास आए दिन दो दो घंटे का जाम लगने से आवाजाही में दिक्कत हो रहीं हैं।
कुछ दिन पहले देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने की थी यह मांग
दरअसल नगर के अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क जाखनदेवी मोटर मार्ग में सीवर लाइन व डामरीकरण का कार्य हो रहा है। इस वजह से मार्ग बंद किया गया है। जिस पर कुछ दिनों पहले देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने अल्मोड़ा नगर के अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क जाखनदेवी मोटर मार्ग में सीवर लाइन व डामरीकरण का कार्य रात्रि में शुरू कर जल्द से जल्द पूर्ण करवाने को लेकर जल निगम के अधिशासी अभियंता से मुलाकात भी की। जिसमें सुझाव दिया था कि जनभावनाओं व व्यापारियों के व्यापार को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क मार्ग के कार्य को सांय 7 बजे से शुरू कर देर रात्रि तक कराया जाए और सुबह से सांय 7 बजे तक तक सड़क मार्ग को हल्के वाहनों के लिए खोला जाए। इस पर अधिशासी अभियंता द्वारा प्रतिनिधि मंडल को पूर्ण आश्वस्त किया गया था कि ठेकेदार से वार्ता कर जल्द ही रात्रि में सोलिंग-डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
जाम के झाम से लोग परेशान
ऐसे में खोल्टा, लोअर माल रोड और धारानौला वाली सड़कों पर वाहनों का भार बढ़ गया है। प्रतिदिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को दस मिनट के रास्ते में आधा घंटे से ज्यादा का समय गंवाना पड़ रहा है। जाम में फंसकर हर दिन हजारों लोग परेशान हो रहें हैं। सुबह शाम जाम की समस्या बढ़ रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जाम में एंबुलेंस भी फंसी नजर आ रही हैं। लंबे जाम में आए दिन एंबुलेंस भी फंसी नजर आ रही है। वाहनों के दबाव के बीच काफी देर लगे जाम से लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहनों के भारी जमावड़े के बीच 108 और एक अन्य एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रह गई। जाम लगने से अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अल्मोड़ा में सीजन मौसम में पर्यटक भी बड़ी संख्या में अल्मोड़ा पंहुच रहें हैं। जिन्हें भी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नीचे सड़कों व जाम की समस्या का सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। इसके अलावा ऊपर मार्ग बंद होने से धूल की समस्या भी बढ़ गयी है। जिसमें लोगों व बुजुर्गों को अस्थमा व आदि दिक्कते जैसी समस्या हो रहीं हैं।
पुलिस प्रशासन से अपील
ऐसे में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने पुलिस व प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। साथ ही मुख्य मार्ग की सड़क पर हो रहें सीवर लाइन के कार्य को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही दोनों सड़कों पर जो जाम की समस्या बढ़ रही है। उस पर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए। कहा कि एसएसपी से आशा करते हैं कि इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।