अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय में लगा रोजगार मेला, 24 युवाओं का हुआ चयन

अल्मोड़ा: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

युवाओं को रोजगार की दी जानकारी

​इस रोजगार मेले के दौरान वाईएस मोटर्स (क्वैस ग्रुप) पंतनगर से आए कंपनी प्रतिनिधियों ने पहुंचे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और उनकी योग्यता के आधार पर उनका चयन किया। जिसमें 57 अभ्यर्थियों ने मेले में पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। कुल 57 में से 24 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया।