अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
परीक्षा का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा आज दो परीक्षा केंद्रों में होगी। परीक्षा के लिए राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन पालियों में परीक्षा होगी। सुबह नौ से 11 बजे की पाली में इंजीनियरिंग ग्रुप, 12 से दो बजे तक लेटरल एंट्री ग्रुप, तीन से पांच बजे तक अंतिम पाली में फार्मेसी ग्रुप की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए 750 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।