अल्मोड़ा: संयुक्त सचिव भारत सरकार नोडल अधिकारी ने अमृत सरोवर कलोन का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 07 नवंबर 2023 को राजेश सिंह संयुक्त सचिव भारत सरकार नोडल अधिकारी के द्वारा विकासखंड भैंसियाछाना के अंतर्गत अमृत सरोवर कलोन का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

दिए आवश्यक निर्देश

साथ ही सरोवर के निर्माण को उनके द्वारा सराहा गया। साथ ही उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए। संयुक्त निदेशक द्वारा सरोवर स्थल पर वृक्षारोपण भी किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा एनआरएलएम समूह तथा रीप परियोजना के अंतर्गत श्री अन्न की पैकेजिंग आदि के कार्य को भी देखा गया और उन पर संतोष व्यक्त किया गया। उनके द्वारा बताया गया की विकासखंड में महिलाओं के उत्थान में यह अत्यंत कारगर प्रयास है इससे उनकी आजीविका में भी वृद्धि होगी।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हेमचंद कांडपाल, सहायक खंड विकास अधिकारी ताराचंद, रीप समन्वयक मनोज बोरा, आनंद बीएमएम चरणजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता संदीप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मनोज बोरा तथा समूह से कविता वाणी भगवती मटेला माया , कीर्ति, प्रेमा देवी आदि उपस्थित रहे।