उपलब्धि: अल्मोड़ा: भरतनाट्यम की एकल प्रतियोगिता में ज्योति भट्ट को मिला पहला स्थान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के थपलिया निवासी ज्योति भट्ट की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

ज्योति भट्ट की शानदार प्रस्तुति

मिली जानकारी के अनुसार ज्योति ने ऑल इंडिया डांस एसोसिएशन की ओर से 24 से 31 अक्तूबर तक भिलाई, छत्तीसगढ़ में आयोजित भरतनाट्यम की एकल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें उन्हें पहला स्थान मिला है। ज्योति वर्तमान में भातखंडे संगीत विवि लखनऊ में नृत्य प्रशिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।