अल्मोड़ा: मेरी माटी मेरा देश के तहत देहरादून रवाना हुई कलश यात्रा, सांसद व डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिलेभर से एकत्र कि गई मिट्टी की कलश यात्रा देहरादून को रवाना किया गया।

हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इस मौके पर बीते कल बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय टम्टा और डीएम विनीत तोमर ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संबंध में जिला युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि 11 ब्लॉक और पांच नगर निकायों समेत कुल 16 कलश में मट्टी एकत्रित कर कलश तैयार किए गए। उन्होंने बताया कि इन कलशों के साथ पीआरडी जवानों को देहरादून भेजा गया है। जिसके बाद कलश यात्रा को दिल्ली ले जाया जाएगा।

यह लोग रहें मौजूद

कलश यात्रा में शामिल स्वयं सेवकों को सांसद ने पारंपरिक वस्त्र भी भेंट किये। यहां मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।