अल्मोड़ा कोविड अपडेट: आज मिले 86 नये संक्रमित

अल्मोड़ा: कोरोना का संक्रमण दिन – प्रतिदिन जिले में  बढ़ते जा रहा है । आज जिले में कोरोना के 86 नए मामले सामने आये है । अब  जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1010 हो गयी है । अब तक कोरोना के कुल 13906 केस आये है ।

यहां आये इतने नये मामले

आज हवालबाग ब्लॉक में कोरोना के 25 नए मामले और द्वाराहाट 12, धौलादेवी 23, चौखुटिया 5, ताड़ीखेत 6, लमगड़ा 12 और रानीखेत में 3 केस आये हैं ।