अल्मोड़ा: आज से कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग का आगाज, इतनी टीमें करेंगी प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग का आज से आयोजन होने वाला है।

फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन बिठौरिया क्लब हल्द्वानी और फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा की ओर से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। बताया कि प्रतियोगिता के लीग मुकाबले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में खेले जाएगें। जिसका शुभारंभ आज 12 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम से किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की छह टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेगें।

किया जाएगा सम्मानित

फाइनल प्रतियोगिता 22 फरवरी को हल्द्वानी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में विजेता टीम को छह लाख, उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये और ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, उद्घाटन समारोह के दौरान वरिष्ठ और युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।