अल्मोड़ा: आईपीएस बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे लक्ष्य पांडेय का ग्रामीणों ने किया स्वागत

चौखुटिया, विकासखंड के खनुली गांव निवासी लक्ष्य पांडे का आईपीएस अधिकारी बनने के बाद रविवार को पहली बार गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्राम प्रधान व  ग्रामीणों ने ढोल -नगाड़ों, फूल – मालाओं के साथ माता- पिता की मौजूदगी में भव्य स्वागत किया गया।

अपने माता -पिता के साथ गांव खनुली  पहुंचे

        दो वर्ष पूर्व बने आईपीएस अधिकारी लक्ष्य पांडे अपने माता -पिता के साथ अपने  गांव खनुली  पहुंचे ।  जहां स्थानीय ग्रामीणों  व जनप्रतिनिधियों ने डोल- नगाड़ों, फूल मालाओं के साथ उनका व माता-पिता का स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये रहे मौजूद

स्वागत में मुख्य रूप से प्रधान दीपा मासीवाल, ललित मासीवाल शंकर पांडे ,हेमा पांडे ग्रामीण अन्य लोग मौजूद रहे ।