अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में उक्रांद की रानीखेत जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला की अध्यक्षता और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी की मौजूदगी में बैठक हुई।
इन्हें मिली यह जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार इस बैठक में पूर्व विधायक स्व बिपिन त्रिपाठी की 81 वीं जयंती के लिए जगदीश नाथ को संयोजक और पंकज चौधरी को सह संयोजक बनाया। साथ ही लाल सिंह बिष्ट को फिर से ब्लाॅक अध्यक्ष चुना गया। वहीं दान सिंह राणा को उपाध्यक्ष, मोहन बिष्ट को महामंत्री, गोविन्द एरोड़ को प्रचार सचिव, महिला में सुनीता देवी को अध्यक्ष, भावना तेवाड़ी को महामंत्री चुना गया।