अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में लगातार हो रही बारिश से स्टेट हाईवे पर बमस्यूं में भूस्खलन हो गया।
भागकर बचाई जान
मिली जानकारी के अनुसार इससे भारी मात्रा में मलबा गिरने से सड़क किनारे पेट्रोल पंप का कार्यालय ध्वस्त हो गया। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर बमस्यूं गांव में पिछले वर्ष पेट्रोल पंप स्थापित किया गया। सड़क किनारे पहाड़ी का कटान कर कार्यालय भी खोला गया था। वहीं बीती रविवार रात लगातार वर्षा से पहाड़ी का ऊपरी भूभाग दरक गया। इससे भारी मात्रा में मलबा गिरने से सड़क किनारे पेट्रोल पंप का कार्यालय ध्वस्त हो गया। वहीं अन्दर मौजूद कर्मचारी बाल बाल बचा। जिसे मामूली चोट आई है। बाहर खड़े लोगों ने भागकर जान बचाई।