आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मजखाली मंडल पहुंची जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। जहां मजखाली मंडल के काकड़ीघाट में कैबिनेट मंत्री ने नौगांव पम्पिंग लिफ्ट सिंचाई योजना का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया।यह योजना कुल 90 लाख रुपये में बन कर पूर्ण हुई।
कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता के साथ किया संवाद
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय जनता के साथ संवाद किया।उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस सिंचाई योजना के बन जाने से क्षेत्रवासियों को पूर्व में खेतीबाड़ी करने में आ रही पानी की समस्या दूर होगी।साथ ही किसान सिंचाई के पर्याप्त साधन व पानी न होने से मायूस होते थे लेकिन अब उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।
2021-22 में शुरू हुई थी योजना
मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 2021-22 में शुरू हुई थी जिसका , आज लोकापर्ण हुआ है।इस योजना के जरिये कुल 45 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की तरफ से काफी लंबे समय से इस योजना को बनाये जाने की मांग उठ रही थी जो कि आज पूरी हुई है।कहा कि अब क्षेत्रवासियों को अपनी खेतीबाड़ी करने में पानी की किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।