अल्मोड़ा: बाहरी व्यापारीयों का नगर में हस्तक्षेप कतई सहन नहीं करेगा व्यापार मण्डल

नगर व्यापार मंडल ने समस्त व्यापारियों और नगरवासियों से एकजुट होने का किया अनुरोध

नगर व्यापार मंडल द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस प्रकार बाहरी व्यक्तियों और उनके द्वारा लगाई जाने वाली सेलो का पुरजोर विरोध किया गया था, और मेलो में झूले , सरकस के नाम पर पूरा बाजार लगाने पर कोई परमिशन न देने की बात कही।  उसी  प्रकार भविष्य  में भी इसका विरोध किया जायेगा। जिसके लिए व्यापार मंडल शासन और प्रशासन स्तर पर अपनी बात को पहुंचाएगा।  शहर में जिस प्रकार लगातार बाहारी व्यक्तियो का नगर में हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है जिससे नगर के व्यापारियों के व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है, जो भी व्यक्ति इनका समर्थन करता है नगर व्यापार मंडल उसका भी पुरजोर विरोध करेगा ।

नगर व्यापार मंडल ने नगर के समस्त व्यापारियो और नगर वासियों से  किया ये अनुरोध

नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह व समस्त पदाधिकारियों ने नगर के समस्त व्यापारियो और नगर वासियों से अनुरोध किया है कि बाहर से आ रहे व्यापारियों को बढ़ावा ना दे, ना ही उन्हें किराए पर मकान दे और ना ही  व्यापार के लिए किराए पर दुकान दें। क्योंकि कुछ बाहर से अपराध करके आ रहे लोग भी  यहां आकर व्यापार कर रहे हैं। हालांकि अपराध में लिप्त ऐसे बाहरी व्यक्तियों की पुलिस द्वारा छानबीन भी की जा रही है। इससे शहर में आपराधिक घटनाएं बढ़ने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। क्योंकि बाहर से अपराध करके आ रहे इस तरह के व्यक्ति खुद को पहाड़ों में सुरक्षित महसूस करते हैं। व्यापार मंडल ने कहा कि अगर व्यापारी और नगरवासी इस बात को अभी भी नहीं समझते हैं तो इस बात का खामियाजा आने वाले समय में शहरवासियों और उनके बच्चों को भुगतना पड़ सकता है । बाहरी व्यापारियों के शहर में घुसने से भी माहौल प्रभावित हो रहा है। बैठक में नगर व्यापार मंडल ने कहा कि किसी भी मेले में या महोत्सव में बाहरी व्यपारियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस सम्बंध में नगर व्यापार मंडल जिला प्रशासन से व पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध करता है कि इस तरह के आपराधिक प्रवृत्ति के बाहरी व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही कर इन्हें शहर से बाहर करे ताकि शहर का माहौल शांतिमय बना रहे । 

व्यापार मंडल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नहीं करता विरोध

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह द्वारा कहा गया कि व्यापार मंडल किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेले या महोत्सव का विरोध नहीं करता है । लेकिन बाहरी व्यापारियों के हस्तक्षेप से एक तो स्थानीय व्यापारियों को नुकसान होता है दूसरा शुरुवात में बाहरी व्यापारी सस्ते- सस्ते दामों में लोगों को समान बेचकर लुभाते हैं और फिर धीरे-धीरे लोगों को सामान बेचने के नाम पर लूटना शुरू करते हैं।

पूर्व में भी बाहरी व्यापारियों द्वारा नगर का शांतिमय माहौल खराब करने का किया गया था प्रयास  – मनोज सिंह पवार

पूर्व नगर व्यापार मंडल महासचिव मनोज सिंह पवार ने कहा कि पूर्व में भी सेल के नाम पर कुछ बाहरी व्यापारियों द्वारा स्थानीय व्यापारीयों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीट कर नगर का शांतिमय माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था उस समय भी व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन की तत्परता के पश्चात् ही ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को यहां से हटाया गया। जिसके चलते उन्होनें पुनः लोगों से अनुरोध किया है कि भविष्य में ऐसी घटना दुबारा ना हो इसलिए बाहरी व्यापारीयों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।इसके अलावा मनोज सिंह पवार ने जनता से ये भी अनुरोध किया है की यदि किसी भी बाहरी व्यक्ति पर जो शहर में व्यापार या किसी अन्य कार्य के उद्देश्य से आया है यदि ऐसे बाहरी व्यक्ति पर किसी भी स्थानीय व्यक्ति को अपराध प्रवृत्ति में लिप्त होने का या संदिग्ध होने का शक होता है तो स्थानीय लोग इसकी सूचना तुरंत व्यापार मंडल और स्थानीय पुलिस को दे सकते हैं। इस पर पुलिस व व्यापर मंडल उस स्थानीय व्यक्ति का पूर्ण सहयोग करेंगे। इस स्थिति में सूचित करने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी।
अतः नगर व्यापार मंडल ने  कहा कि नगर के शांतिमय माहौल के लिए समस्त व्यापारियों और नगरवासियों को एक जुट होना पड़ेगा। जिससे की नगर में बढ़ते अपराध कम हो सके और लोग पहले के जैसे अपने को पहाड़ों में सुरक्षित महसूस कर सकें ।