हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शिक्षक गिरफ्तार

यहां नाबालिग किशोरी के साथ शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है । मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

जानें पूरा मामला

मामला नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र का है ।40 वर्षीय प्राइवेट शिक्षक गोविंद सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी विदरामपुर कालाढूंगी पर आरोप है कि उसने 17 वर्षीय नाबालिग का दो वर्ष से शारीरिक उत्पीड़न  किया है। इसके साथ ही उसने नाबालिग की फोटो और अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी भी दी । इसके साथ ही शिक्षक नाबालिग पर शादी का दबाव भी बना रहा था ।

युवक गिरफ्तार

मामले की तहरीर पर पुलिस ने गोविंद सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी विदरामपुर कालाढूंगी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है और उसे  गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया गया है ।