अल्मोड़ा: मेडिकल कालेज में 120 बेड का एक और वार्ड होगा तैयार, 40 नए डाक्टरों की भी होगी नियुक्ति

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में अब धीरे-धीरे सेवाएं पटरी पर आने की उम्मीद जग गई है। यहां मरीजों के लिए 120 बेड का एक और नया वार्ड बनेगा। जबकि 40 नए डाक्टरों की भी तैनाती होगी। यह बात शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान बेस अस्पताल के एमएस डॉ. अजय आर्या ने की।

वर्तमान में कालेज में फैकल्टी और डाक्टरों की कमी

    प्रेस वार्ता करते एमएस डॉ. अजय आर्या ने कहा कि कालेज में सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 120 बेड का नया वार्ड तैयार किया जा रहा है। जबकि प्रथम नवीकरण के लिए भी इन दिनों प्रक्रिया चल रहीं है। कहा कि वर्तमान में कालेज में फैकल्टी और डाक्टरों की कमी है। इसके लिए जल्द ही लगभग 40 डाक्टरों की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही कालेज में अब तक 330 बेड का वार्ड है। वहीं ओटी, आईसीयू और अन्य वार्डों के संचालन के लिए कार्यदायी संस्था से वार्ता की जा रही है।

कॉलेज में मनोचिकित्सक की हुई नियुक्ति मरीजो को मिलेगी लाभ

मेडिकल कालेज में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मनोचिकित्सक की नियुक्ति कर दी गई है। मनोचिकित्सक विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रुपाली ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके तैनाती लेने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं चर्म रोग में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. शसांक पहले से ही सेवाएं दे रहे हैं।