अल्मोड़ा: जीजीआईसी स्कूल में प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त,महत्वपूर्ण विषय अतिथि शिक्षकों के जिम्मे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है । जिला मुख्यालय स्थित जीजीआईसी स्कूल में प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त चल रहे हैं । जिसके चलते अतिथि शिक्षक बच्चों को महत्वपूर्ण विषय पढ़ा रहे हैं ।

स्कूल में प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त

बता दें कि जीजीआईसी स्कूल में 528 छात्राएं पढ़ती हैं । रसायन विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई भी अतिथि शिक्षकों के जिम्मे है । स्कूल में प्रवक्ताओं के पांच पद रिक्त हैं।संस्कृत और अंग्रेजी विषयों में अतिथि प्रवक्ता तैनात हैं लेकिन भूगोल, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान विषयों में अतिथि शिक्षक भी नहीं हैं। जिसके चलते अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से रसायन विज्ञान में अस्थायी शिक्षिका को नियुक्त किया गया है ।