अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार दैनिक हांक हिन्दी व The hawk अंग्रेजी के सम्पादक पुष्कर राज कपूर के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।
पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति बताया है । शोक व्यक्त करने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी महासचिव दयाकृष्ण काण्डपाल, प्रदेश सचिव अशोक कुमार पाण्डे , हरीश भण्डारी ,सोनू सिजवाली , अमित उप्रेती , निर्मल उप्रेती उदय किरौला व गोपेश उप्रेती , दिनेश भट्ट आदि शामिल है ।