अल्मोड़ा: वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार दैनिक हांक हिन्दी व The hawk अंग्रेजी   के सम्पादक पुष्कर राज कपूर के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।

पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अल्मोड़ा ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति बताया है । शोक व्यक्त करने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष  सुरेश तिवारी महासचिव दयाकृष्ण काण्डपाल, प्रदेश सचिव अशोक कुमार पाण्डे , हरीश भण्डारी ,सोनू सिजवाली , अमित उप्रेती , निर्मल उप्रेती  उदय किरौला व गोपेश उप्रेती , दिनेश भट्ट आदि  शामिल है ।