आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 08 अक्टूबर 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आज दिन की शुरुआत ही अच्छे संकेतों के साथ हो सकती है। धन लाभ के साथ मन को खुश करने वाली कोई खबर भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, इसलिए कई काम बिना ज्यादा परेशानी के पूरे हो जाएंगे। संतान के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में और अपनापन आएगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज तरक्की के नए रास्ते खुलते हुए दिखाई दे सकते हैं। दोस्तों और करीबी लोगों का साथ मिलेगा, जिससे किसी भी चुनौती का सामना करने का आत्मविश्वास बना रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई छोटी परेशानी थोड़ी असुविधा दे सकती है, लेकिन जल्द ही राहत मिल जाएगी। कारोबार में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, मगर आपकी सूझबूझ से रास्ता निकल आएगा। शेयर बाजार में पैसा लगाने का विचार है तो जल्दबाजी न करें और पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय लें।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज कुछ नया करने और अपनी क्षमता साबित करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों भरपूर रहेंगे, इसलिए जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा करने का जज्बा भी रहेगा। अचानक धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा। अविवाहित लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको हर महत्वपूर्ण फैसले में थोड़ा ठहरकर सोचने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी खड़ी कर सकता है। खासकर पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में बॉस या वरिष्ठ अधिकारी की ओर से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है, जो आपके काम को नई दिशा दे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कोई अच्छी खबर आने की संभावना है।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पुरानी समस्या फिर सामने आने से थोड़ी परेशानी महसूस होगी। नौकरी से जुड़ा कोई काम आपको दूसरे शहर या स्थान की यात्रा करा सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों को किसी पद, जिम्मेदारी या सम्मान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सफलता मिलने पर भी अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन से जुड़ा कोई व्यक्ति आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है, जिससे दिन और खास हो जाएगा। विद्यार्थी पढ़ाई में आ रही परेशानी के लिए गुरुजनों की सलाह लें, इसका लाभ मिलेगा। लंबे समय से खोई हुई कोई प्रिय वस्तु अचानक मिल सकती है और उसे पाकर पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। धैर्य रखना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। प्रेम जीवन से जुड़ा कोई व्यक्ति आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है, जिससे दिन और खास हो जाएगा। विद्यार्थी पढ़ाई में आ रही परेशानी के लिए गुरुजनों की सलाह लें, इसका लाभ मिलेगा। लंबे समय से खोई हुई कोई प्रिय वस्तु अचानक मिल सकती है और उसे पाकर पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारियों के बीच बीतेगा। काम को लेकर थोड़ी भी लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी गलती भी काम को उलझा सकती है। कोई मित्र निवेश का नया प्रस्ताव आपके सामने रख सकता है, लेकिन केवल भरोसे के आधार पर फैसला न लें। आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए पैसों का संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। काम के प्रति आपका जोश बढ़ेगा और नौकरी या कारोबार में मन लगाकर काम करने का अवसर मिलेगा। हालांकि संतान की संगति और उसके आसपास के लोगों पर नजर रखना जरूरी होगा। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आज आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है। आय के किसी अतिरिक्त स्रोत से पैसा मिलने की संभावना है, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। घर में धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ होने से माहौल सकारात्मक और शांत रहेगा। परिवार के लोगों के बीच एकता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज प्रॉपर्टी से जुड़े किसी लेन-देन के लिए अवसर अच्छा हो सकता है, लेकिन कागजी कार्रवाई में पूरी सावधानी रखें। कोई व्यक्ति आपको गलत जानकारी देकर फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े भरोसा न करें। परिवार में पुरानी कड़वाहट दूर करने का अच्छा मौका मिलेगा। घर में स्वादिष्ट भोजन और अपनों के साथ बिताया समय मन को खुश रखेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है और एक के बाद एक अच्छी खबरें आपका मन प्रसन्न करेंगी। संतान की किसी उपलब्धि पर आपको गर्व महसूस होगा। परिवार के साथ बैठकर पुराने मतभेद दूर करने का मौका मिलेगा और रिश्तों में फिर से वही अपनापन लौट सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए किसी मित्र की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके काम आएगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।